पिस्ता किसके लिए अच्छे हैं?HealthPlanet

Posted on Mon 12th Dec 2022 : 15:38

सेहत को ये 5 फायदे देता है पिस्ता, जानिए Pistachio खाने पर किन दिक्कतों से मिल सकता है छुटकारा

Pistachio Health Benefits: सूखे मेवों में पिस्ता का स्वाद सबसे लाजवाब कहा जाता है. जानिए सेहत पर इसे खाने के क्या फायदे मिलते हैं और किस तरह इसे खानपान का हिस्सा बनाया जा सकता है. 

Healthy Food: सूखे मेवे सेहत को कई तरह से फायदा पहुंचाते हैं. काजू, पिस्ता, बादाम, किशमिश और अखरोट खाने पर सेहत दुरुस्त भी होती है और इम्यूनिटी बढ़ने में भी मदद मिलती है. पिस्ता (Pistachio) की बात करें तो यह मेवा शाही पकवानों में शामिल किया जाता है. इसके एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण और एंटी-ऑक्सीडेंट्स शरीर के लिए फायदेमंद साबित होते हैं. वहीं, पिस्ता (Pista) में बीटा-केरोटीन की भी अच्छी मात्रा पायी जाती है. यहां जानिए पिस्ता खाने पर सेहत को कौन-कौनसे लाभ मिलते हैं और किन दिक्कतों से छुटकारा मिल सकता है. 

वजन घटाने में मददगार 

पिस्ता वजन घटाने (Weight Loss) में मदद कर सकते हैं. ये फाइबर से भरपूर होते हैं और इन्हें खाने पर पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है. सोल्यूबल फाइबर होने के साथ ही इसमें कैलोरी भी कम होती हैं. जब भी भूख लगे कुछ पिस्ता के टुकड़े खा लें. इससे एक्सेस फूड इंटेक कम होता है. 

एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर 


पिस्ता एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं जो शरीर को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाते हैं. इसमें विटामिन सी और विटामिन ई की भरपूर मात्रा पायी जाती है. सेल्स को डैमेज होने से बचाने के लिए पिस्ता का सेवन किया जा सकता है. इसे एंटी-एजिंग डाइट का भी हिस्सा बना सकते हैं. 

दिल की सेहत के लिए 


मोनोसैचुरेटेड फैटी एसिड्स की अच्छी मात्रा होने के कारण पिस्ता दिल की सेहत (Heart Health) को भी अच्छा रखते हैं. इनसे कॉलेस्ट्रोल कम करने में भी मदद मिलती है जो दिल को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी है. कुछ पिस्ता के टुकड़े रोजाना स्नैक्स की तरह भी खाए जा सकते हैं. 

पाचन रहे दुरुस्त 


पिस्ता खाने पर पाचन दुरुस्त रहता है क्योंकि पिस्ता डाइट्री फाइबर का अच्छा स्त्रोत है जो पाचन शक्ति को मजबूत बनाता है. इसके अलावा पिस्ता गु़ड गट बैक्टीरिया के लिए भी अच्छे साबित होते हैं. इसमें हेल्दी फैट्स, प्रोटीन, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स अच्छी मात्रा में होता है जो गट हेल्थ के लिए अच्छा है. 

आंखे रहती हैं स्वस्थ 


आंखों की सेहत को अच्छा रखने के लिए भी पिस्ता खाया जा सकता है. इसमें विटामिन ई की भरपूर मात्रा होती है. पिस्ता आंखों की दिक्कतों (Eye Problems) को दूर रखता है और आंखों को जरूरी एंटी-ऑक्सीडेंट्स देता है जिससे आंखें सन डैमेज से भी बचती हैं. 

रात में इन 3 ड्रिंक्स को पीने पर घट सकता है वजन, जान लीजिए इन Weight Loss Drinks को बनाने का तरीका 

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info